प्रतिनिधि,पतरातू।रेलवे यार्ड मे शुक्रवार को थर्ड लाइन का उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़ कर किया गया। ज्ञात हो कि लाइन बिछाने का काम रेल विकास निगम लिमिटेड ने केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड को ठेका मे दिया था। केईसी के अधिकारियों ने लाइन बिछाने का काम निर्धारित समय से बेहतर तरीके से किया। साथ ही इसके गुणवत्ता पर विशेष रुप से ध्यान देकर कार्य को किया गया। ताकि समय से काम बेहतर और गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ लाइन बिछाने का काम बीते वर्षों के अक्टूबर 2019 से शुरू किया गया था।
कंपनी के प्लानिंग इंजीनियर अंकेत सिंह ने बतलाया कि केईसी को पतरातू से टोरी तक लाइन बिछाने का काम मिला है और अभी राय तक काम हुआ है,लेकिन हेंदेगीर तक लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है। जिसका उद्घाटन किया जा रहा है, रेलवे के तय कार्यक्रम के अनुसार पहले लाइट इंजन को टोकीसूद तक ट्रायल मे जाना है फिर वापस आकर लोड लेकर जाना है।लाइन का फिटनेस सर्टिफिकेट वरीय अनुभाग अभियंता (पथ ) बी के सिंह ने जारी किया। उसके पश्चात नारियल फोडा गया बाद मे इसी लाइन पर लाइट इंजन को हरी झंडी दिखाकर स्टेशन प्रबंधक एस के सांगा ने रवाना किया। देव नाथ शर्मा ने बतलाया कि थर्ड लाइन बिछने से आवागमन ठीक से होगा और ट्रेन डिटेन नहीं होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से केईसी के महा प्रबंधक हेमंत द्विवेदी, पी एम सुरेंद्र साहू, प्लानिंग इंजीनियर अंकेत सिंह, देव नाथ शर्मा, जीतेन्द्र (पॉइंट्स मैन ) लाइट इंजन के चालक श्याम सुन्दर, उदय प्रजापति, सहायक चालक अभिषेक कुमार, तथा गार्ड धर्मराज कुमार उपस्थित थे।





