प्रतिनिधि,चतरा। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत गांधी चौक में शनिवार की देर शाम रामलीला महोत्सव का सात दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बरवाडीह पंचायत मुखिया संदीप सुमन उर्फ महेश दांगी, सिंघानी पंचायत मुखिया राधिका देवी, अनुमंडलीय स्तरीय सांसद प्रतिनिधि बीरबल दांगी, प्रमोद कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर किया।
इस मौके पर मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना कर सभी अतिथियों ने शुभारंभ किया। वहीं सात दिवसीय रामलीला महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचे। उद्घाटन के पश्चात जनजागृति प्रयागराज क्षेत्र से आए सभी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और सभी का पहले ही दिन मन को मोह लिया। इस मौके पर मृत्युंजय कुमार, किशोरी राम, कृष्णा दांगी सहित काफी संख्या में प्रखंड के लोग उपस्थित थे।





