प्रतिनिधि,जमशेदपुर। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. परितोष सिंह ने कहा की गोविंदपुर मुख्य सड़क सहित 14 सड़को की स्थिति अत्यंत जर्जर थी।जनता नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर थी। इससे लगभग 1 लाख लोग प्रभावित थे। मैं इन्हीं मुद्दे के साथ चुनाव में उतरा था और जनता ने भारी मतों चुन मुझे अपनी सेवा का अवसर दिया।
विगत 6 माह से मैं इन सड़को के निर्माण के लिए संघर्षरत रहा और समय समय पर इस समस्या से मंत्री बन्ना गुप्ता को अवगत करवाया। हमारे अनुरोध पर माननीय बन्ना गुप्ता ने गोविंदपुर वासियों के नरकीय स्थिति को समझा और उन्होंने लगभग 5 करोड़ की लागत से 7.3 किलोमीटर सड़क निर्माण की अनुशंसा की जिसमे गोविंदपुर के विभिन्न इलाकों के 14 सड़के आती थी।ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा डीपीआर निर्माण कर,जिसकी जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग ढोल नगाड़े के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया एवं उनका अभिनंदन किया। परितोष सिंह ने कहा की आज का दिन गोविंदपुर के लिए ऐतिहासिक है। सड़क की जर्जर स्थिति के लिए लोग गोविंदपुर आना नहीं चाहते थे।





