पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर (पलामू)।पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने गुरुवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से संबंधित मांगों को उठाया।साथ ही इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात किया।





सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि निम्नलिखित मागों को पूरा कराने की कृपा करें,ताकि यात्रियों की रेलवे की यात्रा सुगम हो सके।





1. 12453/12454 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) रेलवे स्टेशन पर ठहराव।





2. वन्दे भारत ट्रेन को रांची से डालटनगंज, गढ़वा रोड़ और जपला होते हुए वाराणसी तक चलाने।





3. पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 23347/23348 एवं शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11447/11448 का मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव।





4. पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347/13348 का रजहरा स्टेशन पर ठहराव।





5. गरीब रथ ट्रेन संख्या 12877/12878 का मोहम्मदगंज पर ठहराव।





6. रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12453/12454 वाया डालटनगंज होकर सप्ताह में 2 दिन चलती है उसे चार दिन चलाये।





7. रांची नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन 12877/12878 को सप्ताह में तीन दिन चलती है उसे 6 दिन चलाये।





8. रांची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18311/18611 रांची से वाराणसी तक चलती है उसे गोरखपुर तक विस्तार करने।





9. झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12873/12874 का ठंड के मौसम में कोहरे का बहाना बनाकर वर्षों से परिचालन रद्द कर दिया जाता है। इस बार भी 2 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक बंद करने का रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है। उक्त निर्णय को रद्द करते हुए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जारी रखने की मांग की।





10. रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 के जेनरल कोच की संख्या बढ़ाने।





11. शक्तिपुंज ट्रेन संख्या 11447/11448 जो हावड़ा से जबलपुर वाया डालटनगंज होकर चलती है उसे मुंबई तक विस्तारित करने।





12. रांची से वाया डालटनगंज होकर गोरखपुर तक एक नई ट्रेन चलायी जाय, जो कोरोना काल में चली थी। उसे बंद कर दिया गया है पुनः चालू किया जाय। डालटनगंज से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक है।