प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव में इन दिनों सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को उरीमारी रोड स्थित पसरिया जंगल के पास पिकअप वैन के पिछले हिस्से से टक्कर लग जाने के कारण मोटरसाइकिल चालक पतरातू ग्राम निवासी चतुर्भुज कुमार को गंभीर चोट लगी है।वहीं टीपी-5 पास हाई स्पीड में हजारीबाग से बड़कागांव आ रहे वस्त्र विक्रेता मोटरसाइकिल चालक मो. कुदुस को माथा में चोट आ गई है।चिर-परिचित ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया है।





मोटरसाइकिल दुर्घटना को देखते हुए थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने चालको से कहा कि परिवहन विभाग के द्वारा बताए गए नियम कानून के तहत नियम का पालन करते हुए लोग हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। क्योंकि कई बार अपनी गलती से ही दुर्घटनाएं घट जाती है।