पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।पाकुड़ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को चुनाव होना है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकिल अख्तर के बेटे सह समाजसेवी अफीफ अमसल के नेतृत्व में सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क की अध्यक्षता अमीर हमजा ने किया।सपा प्रत्याशी अकिल अख्तर को भारी मतों से विजय दिलाने का उपस्थित लोगों से अपील किया।





अफ़ीफ ने कहा कि जनसम्पर्क अभियान में जनता का रूझान अकिल अख्तर के पक्ष में पूरे उत्साह से दिख रहा है और जनता ने समाजवादी पार्टी के अकिल अख्तर के चुनाव चिन्ह साइकिल छाप को भारी मतों से जीताने का वादा भी कर रहे है।





अफ़ीफ अमसल पाकुड़ प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क कर रहे है।कार्यक्रम में मंजूर आलम, अजहरूल इस्लाम, बाबुल शेख, अनीकुल आलम, तस्लीम, अयूब,नाफिज सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।