लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित होकर आज शनिवार को राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के अटल चौराहे पर प्रदर्शन किया और बिलावल भुट्टो जरदारी का पुतला जलाया।
अटल चौराहे पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी।भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पर बिलावल भुट्टो जरदारी मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ बिलावल भुट्टो जरदारी के पुतले पर जूता बरसाया और पुतले को आग लगा दी।
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा भाजपा नेता सतीश वर्मा ने किया। उनके साथ कृपाशंकर मिश्र, राजीव मेहरोत्रा, दीपू रावत, आशीष गुप्ता, मयंक मिश्रा, सतीश यादव, दीपू रावत, राघव सिंह, सागर सक्सेना, कौशल पांडेय, सौरभ त्रिवेदी, प्रवीण मिश्र और देशदीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





