प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व 11 अप्रैल को और गुरु अर्जुन देव का प्रकाश पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व के अवसर पर बचरा गुरुद्वारा कमिटि के द्वारा शब्द कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया है।





इस प्रकाश पर्व को लेकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के सिक्ख समुदाय के लोगों के द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। प्रकाश पर्व के अवसर पर तैयार किए जाने वाले लंगर की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। गुरु तेग बहादुर और गुरु अर्जुन देव के जयंती पर मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व को लेकर सिक्ख समुदाय के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। सिक्ख समुदाय के लोग प्रतिदिन सुबह शाम गुरुद्वारा पहुंच कर पूजा पाठ करने में जुटे हुए हैं।