पीएम मोदी कल गुरुवार को आएंगे काशी, अमूल प्लांट के साथ देंगे 21 सौ करोड़ रुपए की सौगात
पीएम मोदी कल गुरुवार को आएंगे काशी, अमूल प्लांट के साथ देंगे 21 सौ करोड़ रुपए की सौगात <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं और अमूल प्लांट समेत 21 सौ करोड़ रुपए की सौगात देंगे।पीएम मोदी लगभग ढाई घंटे तक आध्यात्मिक नगरी काशी में रहेंगे और लगभग 22 परियोजनाओं को समर्पित करेंगे तथा करखियांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करने से पहले दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता के लिए पोर्टल और लोगो को भी लांच करेंगे।
पीएम मोदी 475 करोड़ की बनारस काशी संकुल परियोजना का नींव रखेंगे और इसके बाद मंच पर अपने हाथ से वाराणसी के छह परिवारों को घरौनी का प्रमाण पत्र देंगे। इसमें तीनों तहसील यानी सदर, पिंडरा व राजातालाब के दो-दो परिवार शामिल होंगे। प्रदेश के 20 लाख परिवारों को आनलाइन घरौनी (खतौनी) जारी करेंगे। इसमें 35 हजार परिवार वाराणसी जनपद के शामिल होंगे। लाभार्थियों के मोबाइल पर एसएमएस आएगा। लिंक को खोलने के बाद घरौनी का प्रमाण पत्र मोबाइल पर दिखने लगेगा।
पीएम मोदी 870.16 करोड़ की लागत से निर्मित 22 परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही 1225. 51 करोड़ की परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे। इस तरह काशी को प्रधानमंत्री 2095.67 करोड़ की सौगात देंगे।
आपको बता दें कि पीएम मोदी 23 दिसंबर को विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से ही पिंडरा स्थित करखियांव पहुंचेंगे। पीएम के सड़क मार्ग से प्रस्थान और आगमन के दौरान उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। इसके लिए जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता पीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे और गगनभेदी नारों के साथ पुष्पवर्षा करेंगे।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
475 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बनास काशी संकुल (अमूल प्लांट) -करखियांव की नींव रखेंगे। शिलान्यास के दौरान ही प्रधानमंत्री एक लाख 70 हजार दुग्ध उत्पादकों को 35.2 करोड़ रुपये बोनस का आनलाइन ट्रांसफर करेंगे।
मोहनसराय दीनदयाल चकिया मार्ग (लंबाई 11 किमी) के मध्य सर्विस लेन के साथ सिक्स लेन कार्य - 412.53 करोड़ रुपए
वाराणसी -भदोही-गोपीगंज मार्ग (एसएच-87) भी फोर लेन ( 8.6 किलोमीटर) मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण- 269 .10 करोड़ रुपए
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संयत्र, रामनगर बायो गैस पावर उत्पादन केंद्र -19 करोड़ रुपए
आयुष मिशन के तहत राजकीय होम्यापैथिक मेडिकल कॉलेज- 49.99 करोड़ रुपए
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
50 बेड युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय ग्राम भदरासी विकास खंड आराजीलाइन- 6.41 करोड़ रुपए
कालभैरव वार्ड का पुनर्विकास कार्य -16.24 करोड़ रुपए
राजमंदिर वार्ड का पुनर्विकास कार्य-13.53 करोड़ रुपए
दशाश्वमेध वार्ड का पुनर्विकास कार्य- 16.22 करोड़ रुपए
जंगमबाड़ी वार्ड का पुनर्विकास कार्य-12.65 करोड़ रुपए
गढ़वासी टोला का पुनर्विकास कार्य-7.90 करोड़ रुपए
नदेसर तालाब का विकास एवं सुंदरीकरण -3.02 करोड़ रुपए
सोनभद्र तालाब का विकास एवं सुंदरीकरण -1.38 करोड़ रुपए
शहर में 720 स्थल पर उन्नत सर्विलांस कैमरा-128 .04 करोड़ रुपए
बेनियाबाग पार्क में भूमिगत पार्किंग व पार्क का विकास कार्य-90.42 करोड़ रुपए
सड़क व चौराहों का सुधार कार्य (फेज-1 मैदागिन से गोदौलिया, गोदौलिया से सोनारपुरा व सोनारपुरा से अस्सी व सोनारपुरा से भेलूपुर व गोदौलिया से गिरजाघर 25 करोड़ रुपए
50 एमएलडी क्षमता की एसटीपी रमना का निर्माण 161.31 करोड़ रुपए
बीएचयू में डाक्टर हास्टल, नर्स हास्टल व धर्मशाला का निर्माण-130 करोड़ रुपए
बीएचयू में अंतरविश्वविद्यालयी शिक्षक शिक्षा केंद्र का निर्माण - 107.36 करोड़ रुपए
बीएचयू में 80 आवासीय फ्लैट-पैकेज-1 तहत जोधपुर कालोनी में निर्मित-60.63 करोड़ रुपए
बीएचयू में 80 आवासीय फ्लैट-पैकेज-2 तहत जोधपुर कालोनी में निर्मित-60.63 करोड़ रुपए
राजकीय आइटीआइ करौंदी में 13 आवासों का निर्माण-2.75 करोड़ रुपए
गुरु रविदास की जन्म स्थली सीरगोवर्धन के पर्यटन विकास फेज-1 के तहत सामुदायिक हाल व शौचालय का निर्माण-5.35 करोड़ रुपए
अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान ईरी में स्पीड ब्रीडिंग फैसिलिटी का निर्माण -3.55 करोड़ रुपए
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान सारनाथ में शिक्षक प्रशिक्षण भवन का निर्माण-7.10 करोड़ रुपए
तहसील पिंडरा में दो मंजिला अधिवक्ता भवन का निर्माण 1.64 करोड़ रुपए
क्षेत्रीय निर्देश मानक प्रयोगशाला का निर्माण पिंडरा-9.03 करोड़ रुपए
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

