पीएम मोदी ने पहले मजदूरों पर की फूलों की बारिश, फिर पंगत में बैठकर खाया खाना
पीएम मोदी ने पहले मजदूरों पर की फूलों की बारिश, फिर साथ पंगत में बैठकर खाया खाना <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया और साथ ही इसे बनाने वाले मजदूरों को विशेष सौगात दी है। ऐसी विशेष सौगात पाने की हर किसी की चाहत हो सकती है। पीएम मोदी ने लोकार्पण से पहले काशी विश्वनाथ धाम बनाने वाले मजदूरों पर फूलों की बारिश की और दोपहर का भोजन मजदूरों के साथ पंगत बैठकर आम लोगों की तरह भोजन किया।
पीएम मोदी को मज़दूरों के साथ चावल, दाल, रोटी, सब्जी, कढ़ी और रायता परोसा गया और इसके साथ ही मिठाई के रूप में मेवे से बना हुआ लड्डू भी खाया।
पीएम आपने ने अपने संबोधन में मजदूरों को खासतौर पर श्रेय देते हुए कहा कि मैं आज हर उस श्रमिक भाई-बहनों का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिनका पसीना इस इस भव्य परिसर के निर्माण में बहा है। कोरोना के इस विपरित काल में भी उन्होंने यहां पर काम रुकने नहीं दिया।
पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के बाद सीधे मजदूरों के बीच पहुंचे और मजदूरों पर फूलों की बारिश की। इसके बाद उनके साथ बैठकर ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।अपने लिए लगाई गई कुर्सी भी हटवा दी। मजदूरों को इशारा करके अपने पास बुलवाया और उनके साथ फोटो खिंचवाई।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचे पीएम मोदी बेहद अभिभूत नजर आए। विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले काशी की तंग गलियों में स्थित काल भैरव मंदिर पहुंचे। वहां से दर्शन कर लौटते समय प्रोटोकॉल तोड़कर आम लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान लोगों के स्नेह का पूरा सम्मान करते हुए साफा और पगड़ी भी पहनाई।
पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर पहुंचे। आध्यात्मिक नगरी काशी में मान्यता है कि यहां किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत से पहले काल भैरव की इजाजत लेनी जरूरी होती है। यहां तक कि कोई अधिकारी भी यहां तैनात होता है तो सबसे पहले काल भैरव मंदिर जाता है।
पीएम मोदी काल भैरव मंदिर में पूजा और आरती के बाद विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए तो लोगों की हुजूम देख उनके बीच पहुंच गए। कई लोगों ने इस दौरान सेल्फी ली। पीएम मोदी ने लोगों का अभिभावदन किया। इसके बाद गाड़ी में बैठकर रवाना हुए तो रास्ते में खड़े लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर सुरक्षा दस्ता एक्टिव हो गया,लेकिन पीएम मोदी ने अपने काशीवासियों का प्यार देख अपने और आम लोगों के बीच से सुरक्षा हटा दी और गाड़ी का दरवाजा भी खोल दिया।
पीएम के दरवाजा खोलते ही उन पर फूलों की बारिश शुरू हो गई। मौके पर मौजूद गुजराती समाज के लोगों ने अभिनंदन किया। गुजराती समाज की ओर से उनको साफा पहनाया गया। इत्र लगाया गया और गोपाल मंदिर का प्रसाद भी दिया गया। मोहन भाई सोनावले ने पीएम को पगड़ी पहनाई।
.
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

