प्रयागराज।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 दिसंबर को प्रयागराज दौरे पर आने संभावना हैं।पीएम के आगमन लेकर परेड ग्राउंड में लाल और काली सड़क के किनारे वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पंडाल के सामने डी आकार का डबल लेयर सुरक्षा घेरा भी तैयार हो रहा है।कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं के लिए जिला वार अलग-अलग ब्लॉक बनाए जा रहे है।सभी को अपने निर्धारित जगह पर ही बैठना होगा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से जुड़ी महिलाएं हिस्सा ले सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां से लगभग दो लाख से अधिक महिलाओं से संवाद करेंगे।प्रधानमंत्री, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और आत्मनिर्भर महिलाओं से संवाद के जरिए नारी शक्ति का संदेश देश और दुनिया को देंगे।

पीएम मोदी के आगमन को लेकर पंडाल के पीछे पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। पीएम के लिए तीन हेलीपैड और राज्यपाल व मुख्यमंत्री के लिए अलग से दो हेलीपैड पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे हैं।

सूत्रों से खबर है कि पीएम मोदी जिन चुनिंदा महिलाओं से बात करेंगे और उनके बारे में सभी जानकारियों को जिला प्रशासन पीएमओ को भेजेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपर मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पहले ही विशेष निर्देश दे दिए हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार व आजीविका मिशन के निदेशक भानु चंद्र गोस्वामी ने जिला अधिकारी संजय कुमार खत्री, सीडीओ सीपू गिरि, डीसीएनआर एलएम अजीत सिंह के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहले ही चर्चा हो चुकी है। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।