पीवीयूएनएल पतरातू परियोजना में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा में जागरूकता पर हो विशेष बल : मुख्य अतिथि
प्रतिनिधि,पतरातू। पीवीयूएनएल पतरातू में केऔसुब अग्निशमन शाखा में बीते 14 अप्रैल से संचालित अग्नि सेवा सप्ताह का समापन समारोह का आयोजन गुरुवार को पीवीयूएनएल परिसर अंतर्गत अग्निशमन केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप कमांडेंट वीरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि एसके पांडा महाप्रबंधक परियोजना पीवीयूएनएल पतरातू,कमांडेंट महेश पाॅवरेल एवं अन्य सहायक संस्थानों के पधारे हुए गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत कर किया।कार्यक्रम के दौरान बीते वर्ष की अग्नि दुर्घटना रिपोर्ट वरिष्ठ कमांडेंट महेश पाॅवरेल द्वारा प्रस्तुत की गई।
उप कमांडेंट वीरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अग्निशमन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य संयंत्र के कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, एनटीपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कामगारों, सीआईएसएफ सिक्योरिटी विंग बल सदस्यों एवं सीआईएसफ के महिला गृहणियों के लिए फर्स्ट एड फायर फाइटिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसके दौरान उनको संयंत्र सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा के बारे में तथा उनमें आग लगने के कारण व उनको अपने स्तर पर बुझाने के बारे में जानकारी दी गई। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन समारोह के दौरान केऔसुब अग्निशमन शाखा द्वारा निरीक्षक,अग्नि राम कबीर के नेतृत्व में अग्निशमन कौशल प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसके पांडा जीएम प्रोजेक्ट ने अपने संबोधन में केऔसुब अग्निशमन शाखा के द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा अग्निशमन शाखा के प्रति विश्वास जताया। उन्होंने गत वर्ष में अग्नि दुर्घटनाओं का भी जिक्र किया,जिसमें केऔसुब की अग्निशमन शाखा की कार्यवाही की जमकर प्रशंसा की तथा उन्होंने कहा कि यह आवश्यक हो गया है कि अग्नि दुर्घटनाओं की संस्थाओं को कम किया जाए और इसके लिए हमें केऔसुब के अग्निशमन शाखा द्वारा इस वर्ष के स्लोगन राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा में जागरूकता पर बल देने को कहा। इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक/अग्नि ए के शर्मा ने किया। तथा कार्यक्रम के अंत में फायर विंग प्रभारी उप कमांडेंट वीरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि एवं पधारे हुए अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।





