पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।ड्रग्स माफिया तस्लीम का डेढ़ करोड़ रुपए का कीमती घर लालकुर्ती पुलिस ने कुर्क कर लिया है। चरस और ड्रग्स बेचकर तस्लीम में लिसाड़ी गेट के शानदार कॉलोनी में आलीशान कोठी बनाई थी। लालकुर्ती पुलिस में तस्लीम पर गैंगस्टर 14-ए के तहत कार्रवाई करने के लिए पहले मुकदमा दर्ज किया था।
लाल कुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के तहत ही पुलिस फोर्स ने लिसाड़ी गेट में जा कर ड्रग्स माफिया तस्लीम का घर कुर्क किया है। कुर्क करने के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ लगा रहे लोगों को पुलिस ने वहां से खदेड़ा।





