प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बीते दिनों बिरसा नगर थाना अंतर्गत महक खरबंदा के घर से मोबाइल और लैपटॉप की हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का 7 मोबाइल और 3 लैपटॉप भी बरामद किया है।





गिरफ्तार आरोपियों में बिरसा नगर सरिता अपार्टमेंट जोन नंबर 6 निवासी राहुल मुखी, जोन नंबर 5 काली मंदिर के पास रहने वाला गुन्नू मुखी उर्फ सोनू और जोन नंबर 5 निवासी अल्तमश अहमद उर्फ बिट्टू शामिल है। तीनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी को गुरुवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





मामले का खुलासा गुरुवार एएसपी शुभांशु जैन ने गोलमुरी स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर किया। छापेमारी दल में बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई दीपक कुमार दास, अभय कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, नवल किशोर दास, नकुल शर्मा, हवलदार रतनाकर महतो, आरक्षी सतवन सिंह गागराई, गुलचंद उरांव और रामलखन भगत समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल थी।