पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,साहिबगंज।नागरिकों की शिकायत का त्वरित और प्रभावकारी ढंग से निवारण करने के लिए तीसरी बार 22 जनवरी से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।





एसपी अमित कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इसके लिए डीएसपी एवं सभी एसडीपीओ व थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है। इसके तहत एक सेल का भी गठन किया गया है,जिसके प्रभारी डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा होंगे। वहीं पुअनि महेश कुमार व आरक्षी सुबोध पासवान को सदस्य बनाया गया है।





एसपी ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से राजमहल अनुमंडल के टाउन हॉल में राजमहल, राधानगर, तीन पहाड़, तालझारी व महिला थाना, बरहरवा अनुमंडल के पतना ब्लॉक सेमिनार हॉल में कोटालपोखर, बरहरवा, रांगा थाना व बरहेट थाना क्षेत्र एवं साहिबगंज अनुमंडल के टाउन हॉल में नगर, जिरवाबाड़ी, मुफ़स्सिल, मिर्जाचौकी, बोरियो, अहातू, एससी-एसटी व महिला थाना क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुन उनका निवारण किया जाएगा।





एसपी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन,ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी व पारा लीगल वोलेंटियर को अभी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की सफलता एवं अन्य अपराध नियंत्रण योजनाओं की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।