पूर्वांचल सूर्य के विशेषांक का विमोचन
पूर्वांचल समाज और संस्कृति का प्रतिनिधि स्वर पूर्वांचल सूर्य समाचारपत्र:मनोज तिवारी
पत्रकारिता जगत का महान प्रयास:अजीत दुबे
नई दिल्ली। सफदरजंग एयरपोर्ट अथॉरिटी के सभागार में लोक कलाकार स्व. भिखारी ठाकुर 135वीं जयंती समारोह में सोमवार को दिल्ली और रांची से एक साथ प्रकाशित पूर्वांचल सूर्य अखबार के विशेषांक का विमोचन किया गया। लोकप्रिय भोजपुरी गायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस अखबार को पूर्वांचल समाज और संस्कृति का प्रतिनिधि स्वर बताया। उन्होंने कहा कि इस अखबार में पूर्वांचल समाज, कला, साहित्य और संस्कृति को उचित स्थान दिया जा रहा है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। भोजपुरी समाज दिल्ली के अध्यक्ष अजीत दुबे ने इस अखबार को पत्रकारिता जगत का महान प्रयास बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि पवन श्रीवास्तव, कवि केडी पाठक, कवि विनय विनम्र, कवि देवकांत पांडेय ने भी पूर्वांचल सूर्य अखबार की सराहना की।





