पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,सरायकेला।पूर्व मुख्यमंत्री सरायकेला से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई।चंपाई सोरेन को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक उन्हें ब्लड प्रेशर और लूज मोशन की शिकायत थी। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।





चंपाई सोरेन ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दी।चंपाई सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर आप सभी के बीच वापस आऊंगा।