प्रतिनिधि,चुरचू। पेड़ लगाने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने चुरचू में एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता वन समिति के अध्यक्ष होरिल शर्मा ने किया। इस बैठक में चुरचू बोदरा लसोद लोटे पोटमो जैसे कई गांव के लोग उपस्थित थे।
इस बैठक में होरिल शर्मा ने बताया कि जंगल आर्थिक विकास, जैव विविधता, मनुष्य की आजीविका, तथा पर्यावरणीय अनुकूलन प्रतिक्रियाओं के लिए उपयोगी तथा आवश्यक होते हैं।शर्मा ने 18 अप्रैल को रक्षाबंधन कार्यक्रम करने की भी बात कही है। उन्होंने बताया है कि इस दिन हम 5 गांव में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे,जिसमें पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में हम लोग हर घर में पेट देने का भी कार्यक्रम चलाएंगे, जिससे कि लोग इस पेड़ को लगाकर इस पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वन विभाग की ओर से आशीष कुमार, पंकज कुमार , वन समिति के अध्यक्ष होरिल शर्मा, नागेश्वर मिस्त्री, कृष्णा पांडे, रोहित कुमार, अशोक कुमार यादव, बसंती देवी, चिंता देवी, पार्वती देवी, सरस्वती देवी, जैसे कई लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।





