प्रतिनिधि,टंडवा( चतरा)। प्रखंड वासियों द्वारा पैसेंजर ट्रेन चलाने को लेकर वर्षों से की जा रही मांग अब जल्द ही पूरी होने की बातें कही जा रही है।इस बावत सोमवार को धनबाद रेल मंडल के वरीय अधिकारियों ने टोरी से शिवपुर तक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे।जहां स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास व कबरा मुखिया निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा समेत अन्य ने अधिकारियों को गुलदस्ता व पौधा भेंट कर स्वागत किया।
निरीक्षक टीम में मौजूद सीनियर परिचालन प्रबंधक सुरुचि सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन से संबंधित विषयों पर चर्चा किया।वहीं लोगों से सुरुचि सिंह ने कहा कि शिवपुर से टोरी तक बहुत जल्द पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू की जाएगी। विदित हो कि पिछले पांच वर्षों से उक्त रेलवे रुट पर मालगाड़ी में का परिचालन लगातार हो रहा था,जिस पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर स्थानीय सांसद व विधायक ने काफ़ी प्रयास किए हैं।
इस मौके पर यातायात मंडल बरकाकाना कुमार अंकित मंडल,डीएएन हंस राज मीना,टोरी शिवपुर टीआई संजय कुमार,सांसद प्रतिनिधि रामेश्वर राणा,अक्षयवट पांडेय,अजय गुप्ता,अरविंद सिंह, गणेश सिंह, खुर्शीद अंसारी,मंसूर मियां समेत अन्य लोग मौजूद थे।
टोरी से शिवपुर तक बनेंगे सात स्टेशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार टोरी से शिवपुर तक कुल सात रेलवे स्टेशन बनाए जायेंगे। जिनमें कुसमाही,बीराटोली,बालूमाथ, बुकरू,फुलबसिया, शिवपुर व मनातू का नाम शामिल हैं ।





