प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड में हो रहे विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने निरीक्षण किया एंव सरकार के गाइड लाइन के अनुसार पंडालों में विधि व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर जायजा लिया व पूजा समिति से शांति पूर्वक पूजा संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग रहने की बात कही।निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी ने पंकरी बरवाडीह दुर्गापूजा पंडाल पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेक माता रानी का आशीर्वाद लिए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष से होने वाले कार्यक्रमों व उसकी तैयारियों के विषय में जानकारी ली।वहीं महाअष्टमी पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा समिति द्वारा किए गए व्यवस्था से संतुष्ट हुए।
मौके पर अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ दीपू साव,सचिव रामचंद्र कुमार राणा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार साव,प्रधान पुजारी रीझन साव, पुजारी बालेश्वर साव, संरक्षक धनेश्वर प्रसाद,धनू प्रसाद निराला,राजू कुमार राणा,दीपक कुमार,अनिल कुमार,सचिन कुमार, ओमप्रकाश कुमार रोशन,अशोक राम, ब्रजेश कुमार, रामचंद्र कुमार,अजीत कुमार सहित दर्जनों समिति के सदस्य मौजूद थे।





