प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिमरातरी व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रतनपुर,मध्य विद्यालय मंझगावातरी सहित प्रखंड़ के कई विद्यालयों में शुक्रवार को योग प्रशिक्षक महेंद्र कुमार दांगी व प्रदीप कुमार दांगी द्वारा शिविर लगाकर बच्चों को योगाभ्यास कराया गया।
इसमें छात्रों को योग के कई लाभकारी आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही हर आसन से जुड़ी शारीरिक व मानसिक लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया गया कि योग करने से शारीरिक व मानसिक अनेक फायदे होते हैं। योगाभ्यास के दौरान बताया गया कि योग के विभिन्न आसनों से शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचता है। योग में शरीर के हर छोटे से छोटे अंग का व्यायाम होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक कोई भी योग के आसन कर सकता है।
योग प्रशिक्षकों ने छात्र- छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि योग स्वस्थ्य जीवन की सकारात्मक दिशा है। जबकि योग समाप्ति के बाद प्रशिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को एक- एक पैकेट बिस्किट दिया गया। मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।





