प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। थाना क्षेत्र के द्वारी गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चार घरों में चोरी कर लाखो की संपत्ति चोरी कर ली।इस बावत भुक्तभोगी सूरज गोप, निर्मल यादव, सिकंदर यादव और जगदेव चौधरी ने आवेदन देकर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।





भुक्तभोगी ने बताया कि रात में खाना खा कर सो रहे थे।उसवक्त चोरों ने बाहर से घर का दरवाजा बन्द कर दिया और घर मे रखे सोना चांदी,नगद रुप‌ए व सारे कीमती सामान की चोरी कर ली। 4 भुक्तभोगीयों के घर से करीब चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली गयी है। ग्रामीणों की सूचना पाकर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी लिया।





थाना प्रभारी ने इस तरह चोरी के घटना को अंजाम देने वाले को जल्दी पुलिस के गिरफ्त में होने की बात कहा है।ग्रामीणों को भी गांव मे पहरा रखने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।