प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष हाजी तबस्सुम ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभागीय पदाधिकारियों को लेकर नाराजगी जताई।





प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय को मुख्य रूप से भवन प्रमंडल विभाग ,वन प्रमंडल विभाग एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को भी अनुपस्थित रहने के कारण शो कॉज़ करने का निर्देश दिया। साथ ही विधायक ने कहा कि सभा भवन में बैठक के लिए साउंड सिस्टम लगाने, बाल विकास के लिए केंद्र बढ़ाने, स्वास्थ्य विभाग में ब्लड बैंक, 108 एंबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम, सभी प्रकार लैब चालु करने, एक्सरे की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।





इसके अलावा विधायक ने विकास योजनाओं से संबंधित कई विभाग की विस्तृत रूप से जानकारी ली। वही 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड में व्यापक जन समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उसे जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा ।मौके पर विशेश्वर नाथ चौबे , जमाल सगीर, सुरेश महतो, आशीष कुमार, रवि रंजन, किशोर राणा, पूजा राय ,अनुराधा पासवान ,पवन तुरी के अलावा कई विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।