प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ने जताई चिंता,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता लाभ से वंचित : रामविनय महतो
प्रतिनिधि,गोला। अत्यधिक गर्मी के कारण प्रखंड क्षेत्र के चापानल, जल मीनार कुआं एवं अन्य तरह के जल स्रोतों का स्रोत तेजी से नीचे चला जा रहा है। इस विषय लेकर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामविनय महतो ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु सचिव 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु पत्र प्रेषित किया है।
उन्होंने कहा है कि घर- घर नल-जल के तहत नियमित जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। कुछ गांव मोहल्ले में तो इसका कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के द्वारा निर्मित जल मीनार भी बहुत जगहों पर मरम्मत के अभाव में खराब है,जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को पीने की पानी के लिए परेशानी हो रही है। सरकार आम जनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घर घर नल जल के तहत शुध्द पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, परंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्वच्छ पानी मिल सके, पीने के पानी के समाधान हेतू विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही।





