खूंटी।झारखंड के खूंटी जिले से बड़ी खबर आई है।यहां तोरपा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बेचने वाले की गिरफ्तारी करने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला किया गया है।आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस टीम को घेरकर धक्का मुक्की चालू कर दी।इस दौरान आरोपी के परिवार के बुजुर्ग की मौत हो गई।आरोपी के परिवार ने बुजुर्ग की मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताया है तो वहीं पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई होगी।





जानकारी के‌ मुताबिक मामला जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के रोड़ो गांव का है।गुरुवारा रात पुलिस टीम प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में आरोपी इजहार अहमद उर्फ कल्लू को गिरफ्तार करने रोड़ो गांव पहुंची थी‌।पुलिस टीम ने इजहार के घर की घेराबंदी करते हुए घर में प्रवेश किया।पुलिस ने परिवार के लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी मांगी।जानकारी न देते हुए इजहार के परिवार के लोग पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।इसी दौरान धक्का लगने से घर का बुजुर्ग व्यक्ति जमीन पर पड़ा और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।इसके बाद बात पूरे गांव में फैल गई और दूसके ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया।घटना की सूचना मिलने पर तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी खूंटी, एसडीपीओ अमित कुमार, एसडीएम अनिकेत सचान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया कर मामला शांत कराया।





आरोपी के परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप





आरोपी इजहार अहमद उर्फ कल्लू के परिवारवालों का आरोप है कि पुलिस टीम घर के दरवाजे तोड़कर दाखिल हुई थी। हमारे घर के बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का दे दिया।जमीन पर गिरने के कारण उनकी हो गई।मांगे जाने पर पुलिस से गिरफ्तारी वारंट भी नहीं दिखाया।





एसपी ने जांच कराने की कही बात





इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार का कहना है कि टीम छापेमारी करने गयी थी। इसी दौरान घरवालों के साथ नोकझोंक हुई,लेकिन बुजुर्ग की मौत में पुलिस का कोई हाथ नहीं है।बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हुई होगी,हालांकि ग्रामीणों ने जो आरोप लगाए हैं,उनकी मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच की जाएगी।