प्रधानमंत्री आवास योजना पूर्ण करने को लेकर डुमरी कलां में बैठक
गरीबों के उत्थान में आवास योजना काफी महत्व पूर्ण- साधना सिंह
प्रतिनिधि,हंटरगंज (चतरा)। जिला प्रशासन के दिशा निर्देश एवं स्थानीय प्रशासन के गाइड लाइन पर हंटरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत डुमरी कला के ग्राम देवरिया में आवास दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया साधना सिंह ने किया।
मुखिया ने प्रधानमंत्री आवासीय योजना के लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लाभुकों के आवास की प्रथम किश्त बैंक खाते में आ गया है।उन्हें लिंटर तक आवास का कार्य जितना जल्द हो सके उठा लें।ताकि दूसरी किश्त की राशि लाभुकों के बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया किया जा सके।जब आवास की ढलाई हो जाएगा तब मजदूरी की आखिरी किश्त की राशि बैंक खाते में भेजने का नियम है।जितना जल्द आवास पूर्ण होगा उतना ही जल्दी दूसरे लोगों के लिए भी रास्ता प्रशस्त होगा। प्रधान मंत्री आवास भी पंचायत के विकास में और गरीबों के उत्थान में काफी महत्वपूर्ण है।लोगों को जल्द से जल्द आवास को पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस बैठक में समाज सेवी समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह,वार्ड सदस्य संतन पासवान, स्वयंसेवक पिंटू साव एवं ग्राम पंचायत के अन्य लोग उपस्थित थे।





