प्रतिनिधि,बड़कागांव। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा बड़कागांव पश्चिमी मंडल का बैठक राम जानकी मंदिर में किया गया,जिसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो विशिष्ट अतिथि ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री डॉक्टर बालेश्वर महतो उपस्थित रहे। जिला ओबीसी मोर्चा के निर्देशानुसार ओबीसी कल्याण के लिए मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए योजनाओं को ओबीसी मोर्चा घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
उपस्थित पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा नीट आरक्षण समाजिक के लिए प्रतिबद्ध न्याय सरकारी एम बी बी एस /बीडीएस कॉलेज में ओबीसी एनसीएल विद्यार्थियों के लिए 27% आरक्षण दिया गया। इससे पिछड़े वर्ग के हजारों युवाओं को हर साल बेहतर अवसर प्राप्त करने और सामाजिक न्याय का एक नया प्रतिमान बनाने में मदद मिलेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला मंत्री बालेश्वर महतो, पूर्व जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, ओबीसी मोर्चा महामंत्री राम स्वरूप नारायण, भाजपा मंडल महामंत्री नरसिंह प्रसाद, पूर्व मुखिया अनीता देवी, युवा मोर्चा जिला सोसल मीडिया प्रभारी शिबू मेहता, मेवालाल नाग, धर्मेंद्र प्रसाद, कृष्णा साव, अजीत कुमार, अमित कुमार रंजन, शनीचर महतो अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





