प्रतिनिधि,सिंदरी। बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित संस्था प्रयास इंडिया के वार्षिक उत्सव रेनबो 23 का आगाज रविवार को अहले सुबह डीयूसी ग्राउंड में खेलो इंडिया खेलों के साथ हुआ,जिसका उद्घाटन डॉ. आर. के. वर्मा ने किया। प्रतिस्पर्धा में खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़, जलेबी दौड़ जैसे कई खेलों का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेलों के प्रति बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।





कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया और बच्चों को ये सीख दी गई की हार जीत बस खेल का एक हिस्सा है,जिसमें हमें हार जीत की परवाह किए बिना खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास इंडिया के सभी स्वयंसेवकों ने अपना योगदान दिया।