गिरिडीह।झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में प्रेमिका ने दूसरे लड़के से शादी कर ली तो प्रेमी ने अपना आपा खो दिया।उसने दोनों प्रेमिका और उसके पति को मौत के घाट उतारने की ठान ली। वो प्रेमिका के घर पहुंचा और एक के बाद एक कर के तीन राउंड फायरिंग की,लेकिन प्रेमिका और पति दोनों बच गए।
मामला जिले के बिरनी प्रखंड के बरवाचतर गांव का है। शुक्रवार देर रात्रि प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका रोजी परवीन और उसके पति सद्दाम अंसारी पर तीन राउंड फायरिंग की।गोली जाकर दीवार में लगी जहां पर छेद हो गया है।प्रेमिका और उसके पति पर फायरिंग करने में दो युवकों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। बरहाल दोनों पति-पत्नी अभी सुरक्षित हैं। फायरिंग को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं लड़की के परिजन भी डरे सहमे हैं और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।यह प्रेम प्रसंग का मामला,जिसमें खून खराबा होते-होते बचा।पूरे गिरिडीह जिले में ये मामला चर्चा का विषय बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिरनी थाना क्षेत्र के रहने वाले तेतरिया सलैयडीह गांव के युवक निजाम अंसारी का रोजी परवीन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी दौरान रोजी की शादी दूसरे युवक सद्दाम अंसारी से हो गयी।इसी से गुस्से में आकर निजाम अंसारी ने ये कदम उठाया।वो रात में रोजी प्रवीण के घर पहुंचा और तीन राउंड फायरिंग की।घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में एसडीपीओ नौशाद आलम और बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए।पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर कर दी है।मौके से पिस्तौल के साथ एक खोखा बरामद होने की बात कही जा रही है।वहीं एसडीपीओ नौशाद आलम ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामला अभी तक जांच में प्रेम प्रसंग के रूप में ही सामने आया है।पुलिस अन्य एंगल से भी इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
प्रेमिका की सास कोरैसा बीवी ने बताया कि सलैया गांव के रहने वाले निजाम अंसारी अपने भाई के साथ यहां पहुंचा और तीन राउंड फायरिंग की,जिसमें परिवार वाले बाल-बाल बच गए और कोई अनहोनी नहीं हुआ।इस दौरान गोली दीवार में जाकर लगी जहां पर बड़ा सा छेद हो गया है।





