विशेष संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में संताली फिल्म सकाम ओड़ेच् के निदेशक अजित टुडू ने मुलाकात की।मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने फ़िल्म सकाम ओड़ेच् प्रदर्शित किया। संताली फिल्म सकाम ओड़ेच् समाज में फैली कुरीति, छुआछूत आदि प्रवृत्ति के दुष्परिणाम पर आधारित एक सामाजिक फिल्म है। फिल्म में संताली कला-संस्कृति को भी प्रमोट किया गया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने फ़िल्म की सराहना की तथा फिल्म के निदेशक एवं कलाकारों के अभिनय को सराहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं फिल्म सकाम ओड़ेच् के अभिनेता ईशाराज मुर्मू, गायक मुकेश आरडीएक्स टुडू एवं मार्केटिंग डायरेक्टर श्री बलेस इमानुएल टुडू उपस्थित थे।





