प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी वॉलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में गर्ल्स फर्स्ट फंड कार्यक्रम के तहत पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत के तेंतला मैदान में किशोरियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण प्रशिक्षण में 3 गांव से 15 किशोरियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में गुड़िया नायक ने कोच की भूमिका निभाई।





किशोरियों को फुटबॉल खेल के जरिए यह बताया गया कि समूह में किस प्रकार से काम किया जाता है और समूह में रहकर किस प्रकार से दूसरे को जागरूक कर सकते हैं। पितृसत्ता किशोरियों को फुटबॉल नहीं खेलने के लिए समाज में किस प्रकार के अवधारणाओं के साथ जोड़ते हैं।जैसे फुटबॉल खेलने से तुम से कौन शादी करेगा ,काली हो जाएगी हाथ पैर टूट जाएगा तो कौन शादी करेगा,कोई पसंद नहीं करेगा।किशोरियां इन अवधारणाओं के खिलाफ आवाज उठा रही है और फुटबॉल खेल के जरिए अपने शरीर को समझ रही है ।उसके साथ होने वाले राजनीति को लेकर आवाज उठा रही है। फुटबॉल खेल को बेहतर तरीके से कैसे अभ्यास करा सकते हैं। इसके बारे में जाना। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में युवा के सदस्य ज्योति हेंब्रम , अबन्ती सरदार, रीला सरदार, चन्द्रा कला मुंडा का सहयोग रहा।