प्रतिनिधि,टंडवा( चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी छोर में स्थित कढनी, फुलवरिया समेत अन्य गांवों के जंगलों में बड़े पैमाने पर सखुआ की कटाई हो रही है। बताया जाता है कि वन विभाग की ओर से प्रियंका कुमारी को पेड़ों की कटाई का ठेका दिया गया है,जो शिवपुर- कठौतिया रेलवे लाइन के निर्माण में बाधक थे। बड़े- बड़े पेड़ों की बेरहमी से कटाई देखकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए रविवार को कटाई बंद करा दिया।





ग्रामीणों की मानें तो वन व रेलवे विभाग द्वारा जंगल कटाई होने की जानकारी ग्रामीणों को बगैर पूर्व में दिए जल्दबाजी में हजारों पेड़ कटवा डाले हैं ।ग्रामीणों द्वारा वर्षों से जंगलों की सुरक्षा कर बचाए गए हजारों पेड़ो को मशीनों से महज मिनटों में कटाई देखकर खाशे आक्रोशित हैं। इस मामले में रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना ने वन कटाई की अनापत्ति किसे और कैसे दिया गया है इसकी जानकारी होने से साफ इंकार किया है।