प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बृहस्पतिवार को बंगाली समाज ने दामाद के लिए विशेष पर्व जमाई सष्टि मनाई। इस दिन बंगाली समाज में सासू मां के द्वारा दामाद को नए वस्त्र और अच्छे-अच्छे पकवान बनाकर परोसा जाता है, जिसमें दामाद भी अपने सासू मां को मिठाई एवं नए वस्त्र देकर उनका आशीर्वाद लेते है।विधिवत तरीके से ससुराल में दामाद का आओ भगत एवं खातिर दारी किया जाता है।





भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एसएनपाल का भी इसी तरह से स्वागत किया गया। उनका ससुराल घाटशिला स्थित मऊ भंडार में है।उनके ससुर संतोष कुमार पंडित सासू मां स्वर्णमई पंडित है।उनकी शादी हुए 20 साल हो चुके हैं।इसी तरह से उनका आदर संस्कार किया जाता है।