प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर प्रखंड के घंघरी निवासी संजय कुमार मंडल और तारानारी निवासी राजेश मंडल ने एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में सफलता हासिल की है। यह परीक्षा 5 मार्च 2023 को हुई थी और परिणाम 13 अप्रैल 2023 को आया। संजय कुमार मंडल का 96.69 और राजेश मंडल का 99.34 परसेंटाइल अंक आया है।संजय कुमार मंडल ने दसवीं की पढ़ाई बेको उच्च विद्यालय,गोपालडीह, इंटरमीडिएट पारसनाथ इंटर कॉलेज इसरी बाजार, स्नातक झारखंड महाविद्यालय डुमरी,स्नातकोत्तर विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग और बीएड रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर से किया है।
वहीं तारानारी निवासी राजेश कुमार पिता सरजू मंडल ने मैट्रिक केएसएस उच्च विद्यालय, कोइरीडीह, इंटरमीडिएट झारखण्ड कॉमर्स इंटर महाविद्यालय, डुमरी और स्नातक संत कोलम्बा महाविद्यालय, हजारीबाग और स्नातकोत्तर नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना से किया है।संजय कुमार मंडल और राजेश मंडल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।इन दोनों ने तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों को पूरी लगन और समर्पण के साथ तैयारी करने को कहा ताकि सफलता उसके कदम चूमे।





