प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में महात्मा हंसराज की 159वीं जयंती मनाई गई,जिसकी शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य आरआर झा ने महात्मा हंसराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के धर्म शिक्षक ओमप्रकाश यादव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। कक्षा पंचम ,सप्तम् और द्वादश के छात्र छात्राओं ने हवन कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य यजमान के रूप में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आरबी प्रसाद ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर छात्र, शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।





स्कूल के प्रधानाचार्य ने महात्मा हंसराज जयंती पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कुशल प्रशासक, धर्म- दर्शन के विद्वान और समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि उनके विचार करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी महात्मा हंसराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।विद्यालय के छात्र आयुषमंत राय, नौरीन जहां, कल्याणी गिरि, आनंदी,सोनिका सिन्हा आदि ने महात्मा हंसराज के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन एस पी तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक आरबी प्रसाद ने किया।