बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाए रखने की दें सलाह : जय सिंह यादव





केबी एकेडमी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित





विशेष संवाददाता,रांची।केबी एकेडमी स्कूल में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सत्र 2022-2023 के क्लास टॉपर्स को पुरस्कृत किया गया।पुरस्कार कक्षाओं के विषयवार टॉपर, सर्वाधिक उपस्थिति एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी जय सिंह यादव (पूर्व अध्यक्ष रियाडा) थे।





इस मौके पर स्कूल के निदेशक डॉ. असलम परवेज, प्रधानाचार्य सबा जरीन, फरीदा यास्मीन, सबा मुमताज, अतिया रहमान, जिक्रा, तैयबा, फौजिया, आशिया, आरजू, निशा, रूमी, प्रबंधन समिति के सभी सदस्यगण, विद्यार्थी समूह, उनके माता-पिता, अभिभावकगण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों के सम्मान में स्वागतनृत्य एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।





इस अवसर पर मुख्य अतिथि जय सिंह यादव ने कहा कि अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। माता पिता अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। अभिभावकों से कहा कि बच्चे पर दबाव न डालें। वो जो पढ़ना चाहते हैं उन्हें पढ़ने दें। मोबाइल नेट का जरूरत पड़ने पर ही सदुपयोग करें। स्कूल के निदेशक डॉ.असलम परवेज ने विद्यार्थियों के जीवन में पुरस्कारों के महत्व और विद्यालय के गौरवशाली 50 साल की उपलब्धियों को बताया।