प्रतिनिधि,चतरा। रक्तदान है महादान इस कथन को सत्य किया है बजरंग दल नगर संयोजक रौशन कुमार ने।शनिवार को विहिप व बजरंग दल चतरा के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि आनंद कुमार जो थैलेसीमिया से पीड़ित है और सदर हॉस्पिटल चतरा में भर्ती है। इन्हें ओ पोजेटिव ब्लड की सख्त जरूरत है। विहिप के जिला पदाधिकारी ने बजरंग दल के नगर संयोजक रौशन कुमार से संपर्क कर उन्हें रक्तदान के लिये आग्रह किया।नगर संयोजक रौशन कुमार ने बिना संकोच किये थैलेसीमिया से पीड़ित आनंद कुमार के लिये अपना रक्तदान किया। रौशन कुमार ने बताया कि ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्त्ता हमेशा आगे रहते है।क्योंकि बजरंग दल का ध्येय वाक्य ही सेवा,सुरक्षा और संस्कार है।