प्रतिनिधि,बड़कागांव। भाजपा बड़कागांव पश्चिमी मंडल में गुरुवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर संजय सिंह ने मंडल प्रवास के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक किया । उन्होंने कहा कि बूथ गठन के साथ पन्ना प्रमुख समेत सांगठनिक कार्य को संपादित करने हेतु प्रदेश द्वारा प्रेषित फार्म को निर्धारित कॉलम में नाम, मोबाइल, पिता,पति का नाम, मतदाता क्रम संख्या और मुहल्ला का नाम साफ सुंदर शब्दों में लिखने के लिए विशेष जोर दिया गया। कुछ बूथ समिति में अशुद्ध भरा हुआ है उसे सुधार करने की आवश्यकता है।
प्रो. संजय सिंह के साथ विजय जायसवाल एवं वसुध तिवारी उपस्थित रहें। बड़कागांव पश्चिमी मंडल में कुल 67 बूथ है, जिसमें लगभग सभी बूथों में अध्यक्ष, सचिव एवम पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य चल रहा है। मौके पर प्रदेश से आए अतिथियों को मंडल महामंत्री के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री नार्शिग प्रसाद, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोसल मीडिया प्रभारी शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य उदय मेहता, बूथ अध्यक्ष नीरज मालाकार एवम बूथ अध्यक्ष संदीप सिंह एवम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





