प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा की बड़कागांव थाना कांड संख्या 222 / 22 के प्राथमिक अभियुक्त विशाल कुमार पिता देवा साव ग्राम डोकाटांड़ निवासी कई माह से फरार चल रहा था।





मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़कागांव पुलिस ने थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।टीम गठित कर अवैध कोयला कारोबारी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।न्होंने आगे कहा कि अवैध कारोबार करते कोई भी पकड़े जाएंगे निश्चित तौर पर उस पर मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।





गिरफ्तारी दल में मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की , एसआई जीवन आयंड , एसआई प्रदीप कुमार महतो एवं एसआई अभय कुमार सहित बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।