प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड में सीबीएसई10वीं बोर्ड परीक्षा में हजारीबाग रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप संचालित सरगम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने प्रखंड के टॉप 3 स्थानों पर कब्जा कर लिया है।





किशोर कुमार ने 95% अंक लाकर प्रथम ,प्रियांशी कुमारी ने 95% के साथ द्वितीय एवं अकाश कुमार गुप्ता ने 94% अंक लाकर प्रखंड में तृतीय स्थान पर काबिज होकर अपने स्कूल एवं माता-पिता परिवार का मान को सम्मान बढ़ाया है। बच्चों की सफलता पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,जिनमें चाणक्य आईएएस एकेडमी की जोनल मैनेजर रीमा मिश्रा एवं सिविल सोसाइटी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि बड़कागांव के क्षेत्र में सरगम इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।उसके लिए सरगम परिवार को बहुत-बहुत बधाई।





बधाई देते हुए पॉलिटिकल साइंस स्केनर के लेखक विपिन कुमार निराला ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि यहां कि बच्चों को प्रतिभा को यहां के शिक्षक निखारने का काम करते। बधाई देने वालों में अलावा समाजसेवी कौलेश्वर साव, सिविल सोसायटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राजू सोनी , राकिब (गुड्डू), अजय कुमार, दीपक सोनी, संतोष राम, पूर्वी पंचायत मुखिया विमला देवी, आदि ने बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।