प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव थाना अंतर्गत आसपास से मोटरसाइकिल चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर अज्ञात चोर ने एक और मोटरसाइकिल को पलक झपकते ही स्टार्ट कर ले भागा। मामले को लेकर शहजाद आलम पिता इम्तियाज आलम ग्राम सिरमा निवासी ने बड़कागांव थाने में आवेदन दिया है। पूछे जाने पर भुक्तभोगी शहजाद आलम ने बताया है कि मैं अपने मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस लिबास क्लॉथ स्टोर के बगल में खड़ा कर कपड़ा खरीदने के लिए लिबास क्लॉथ स्टोर गया था। खरीदारी कर जब वापस आया तो देखा कि हमारी गाड़ी गायब है। काफी खोजबीन किया नहीं पता चला।जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देखा तो स्पष्ट दिखाई दिया कि चोर गाड़ी को स्टार्ट कर पश्चिम की ओर लेकर भाग गया।इधर बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बड़कागांव थाना कांड संख्या 120/23 धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।





बताते चलें कि इससे पहले भी बड़कागांव से कई वाहन की चोरी हो चुकी है। 30 मार्च को भी एक बजाज पल्सर 125 मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी,जिसे चोरों के द्वारा कुएं में डाल दिया गया था 3 दिन बाद किसानों के द्वारा देखा गया और तब जाकर भुक्तभोगी को जानकारी मिली।