प्रतिनिधि,बड़कागांव। आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 13 अप्रैल को हजारीबाग समाहरणालय में सामाजिक न्याय मार्च निकाल कर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा के नेतृत्व में बड़कागांव से तकरीबन 250 कार्यकर्ता हजारीबाग के लिए रवाना हुए व कार्यक्रम में शामिल हुए।





इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि हेमंत सरकार की नीतियों से ग्रामीण त्राहिमाम है। आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित ही जनता सबक सिखाएगी। सरकार और उनके मंत्री केवल और केवल ठेकेदारी करने में लगे हुए हैं। झारखंड के खनिज संपदा को लूट कर अपना घर भरने में लगे हुए हैं।वहीं आजसू पार्टी के प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने कहा कि बालू के मुद्दे पर सरकार, मंत्री और जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठे हैं। आने वाले दिनों में भी आजसू पार्टी के एक एक कार्यकर्ता झारखंड से ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेगी। झारखंडी आवाम का क्या होगा इससे कोई मतलब वर्तमान सरकार को नहीं है झारखंडी जनता से हेमंत सोरेन का कोई मोह माया नहीं है।





मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा ,प्रखंड सचिव मनोज दांगी, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ,कामेश्वर महतो, रवि राम, राजा खान ,तुलेश्वर राम ,विनोद महतो, सब्बू खान,कमलेश कसेरा, मोबिन अंसारी ,फिरोज खान, अरुण कुमार महतो, शंकर मिश्रा, राज मेहता नारायण महतो, रामेश्वर महतो, निर्मल महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर तुरी, अजित कुमार मेहता, हुलास प्रसाद दांगी, गोपाल महतो , बादल कुमार ,मोहित कुमार, कृष्णा कुमार,महेंद्र कुमार,मनोज रजक ,सुरेश गिरी, भारती महतो,कमल नाथ महतो ,भोला चौधरी, जगदेव महतो ,सुरेश दांगी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।