पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक्सेस टू जास्टिस कार्यक्रम के अंतर्गत बनवासी विकास आश्रम कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन युएस द्वारा बाल विवाह को रोककर एक तेरह वर्षीय बालिका के भविष्य को बर्बाद होने से बचाया गया।





विदित हो कि समुदाय स्तरीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका कुमारी को सूत्रों से जानकारी मिली कि बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत ग्राम पतारी पंचायत सोनबाद प्रखंड बेंगाबाद के एक परिवार के घर मे 11 जून को एक नाबालिग बच्ची का विवाह जमुआ प्रखंड मे होना तय हुआ है। सूचना मिलते ही अभियान के सदस्यों द्वारा उक्त बच्ची के घर जाकर बच्ची को रेस्क्यू कर सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।





नाबालिग बच्ची के पिता ने अभियान के सदस्यों को एक अंडरटेकिंग दिया, जिसमें कहा कि हम अपनी बेटी का विवाह अब अठ्ठारह साल की उम्र के बाद ही करेंगे।समाचार लिखे जाने तक़ बच्ची के अभिवावक सीडब्लूएस में उपस्थित थे।





बाल विवाह रेस्क्यू टीम का नेतृत्व महिला प्रवेक्षिका सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी, बेंगाबाद सुषमा कुमारी, बनवासी विकास आश्रम सचिव सुरेश कुमार शक्ति, बचपन बचाओ अभियान, नीति आयोग के कौर्डिनेटर अंजलि बिन, पुलिस अवर निरीक्षक, बेंगाबाद राजेंद्र प्रसाद, बिनोद कुमार यादव, प्रियंका कुमारी कर रहे थे।