विशेष संवाददाता
रांची। झारखंड तैराकी संघ की एक बैठक शनिवार को फिलिप मैथ्यू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारतीय तैराकी संघ के महासचिव मोनल डी. चौकसी विशेष रुप से उपस्थित थे। उनकी मौजूदगी में झारखंड तैराकी संघ का पुनर्गठन किया गया।
नई कमेटी में बरखा सिन्हा अध्यक्ष व उपेंद्र तिवारी सचिव मनोनीत किए गए। वहीं, धनबाद के संतोष कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, रांची के अमर कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, देवघर की नीलम सिंह व सरायकेला के मोहम्मद दिलदार को सह सचिव बनाया गया।
इसके अतिरिक्त साहिबगंज के माधव चंद्र घोष, हजारीबाग के प्रहलाद सिंह, जमशेदपुर के नित्यानंद शर्मा व अशोक कुमार सिंह, दुमका के सुमन यादव को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर संघ के आजीवन चेयरमैन रामबालक सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।





