प्रतिनिधि,मधुपुर। आगामी 20 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपना चुनावी कार्यालय मधुपुर विधानसभा के देवघर प्रखंड के चांदडीह में खोला है।बसपा प्रत्याशी जियाउल हक उर्फ टार्जन ने फीता काटकर अपना चुनावी कार्यालय का शुभ उद्घाटन किया।
इस कार्यालय से मधुपुर विधानसभा के देवघर प्रखंड के आने वाले 6 पंचायत का संचालन होगा।मधुपुर विधानसभा के अन्य प्रखंडों में भी बसपा कार्यालय का उद्घाटन बहुत जल्द होगा। बसपा प्रत्याशी जियाउल हक टार्जन ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और विधानसभा के 409 वोटों पर अपनी मजबूत उपस्थिति पेश करेगी। मौके पर उनके दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।





