प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बहरागोड़ा थाने में पदस्थापित आरक्षी 43 वर्षीय वंशीधर महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे एक माह की छुट्टी लेकर अपने गांव नवाडीह गए थे और जहां पर यह हादसा हुआ। वहीं आरक्षी की मौत होने की सूचना पाकर जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने शोक व्यक्त होकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।वंशीधर महतो के बारे में बताया गया कि वे बहरागोड़ा थाने में पदस्थापित थे और वे एक माह की छुट्टी लेकर अपने गांव खूंटी सोनाहातू (नवाडीह) गांव गए हुए थे। जहां बुधवार को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। वंशीधर महतो बहरागोड़ा थाना से पहले जमशेदपुर शहर के कई थानों में भी अपनी सेवा दे चुके थे।
सड़क हादसे में आरक्षी की मौत की सूचना पाकर जमशेदपुर पुलिस मेंस एसोसिएशन के लोग गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल भी हुए। साथ ही मृतक के परिवार को एसोसिएशन द्वारा कल्याण कोष से 10 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग भी दिया गया। इस दौरान परिवार के लोगों को भी ढांढस बंधाया गया।





