रांची। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में तेजी से बांग्लादेशी और रोहिंग्या की घुसपैठ हुई है और इन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।पिछले दिनों राज्य में कई जगहों पर दंगे भी हुए और इसमें लोहरदगा का दंगा प्रमुखता से सामने आया।इसमें स्लीपर सेल के हाथ होने की बात प्रशासन की ओर से कही गयी।पहले भी सरकार की एजेंसियों ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी है कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ और रोहिंग्या बड़ी संख्या में घुस आये हैं।इससे राज्य का डेमोग्राफी बदल रहा है और साथ ही अशांति भी फैल रही।भाजपा सरकार आयी तो बांग्लादेशी और रोहिंग्या का सर्वे करवा कर इनको बाहर किया जायेगा़।





बाबूलाल मरांडी सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा पूरे संताल परगना में तेजी से बांग्लादेशी और रोहिंग्या की घुसपैठ हुई है।सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है,क्योंकि वे उनको अपना वोट बैंक मानती है।रोहिंग्या को ट्राइबल की जमीन पर बसाया और आदिवासियों को भगाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ व रोहिंग्या के मामले में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गोलमटोल जवाब दिया है,जबकि राज्य सरकार को चाहिए कि वह संताल परगना में सर्वे कराकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बाहर करे।





जब बाबूलाल मरांडी से पूछा गया कि क्या इस सरकार में बांग्लादेशी और रोहिंग्या आये हैं, पूर्व की सरकार में नहीं आये थे क्या,इस पर बाबूलाल ने जवाब नहीं दिया। जब उनसे पूछा गया कि राज्य में भाजपा की सरकार आयेगी तब पार्टी का क्या स्टैंड होगा, इस पर बाबूलाल ने कहा कि सर्वे कराकर संताल परगना से बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बाहर किया जायेगा।संताल में पहाड़िया जनजाति के अस्तित्व पर संकट है।उन्हें बचाने की कोशिश होनी चाहिए।





झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य का यह बयान कि ईडी की कार्रवाई भाजपा प्रायोजित है।इस सवाल पर बाबूलाल ने कहा कि काले कारोबारियों पर जब राज्य की पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तब ईडी जैसी संस्था अपना काम करेगी ही।प्रेस वार्ता में महामंत्री आदित्य साहु, शिवपूजन पाठक और प्रवक्ता सरोज सिंह मौजूद थे।