प्रतिनिधि,सिंदरी। बांग्ला नववर्ष के उपलक्ष में रात 8:00 बजे से रविंद्र परिषद सिन्दरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें सबसे पहले स्कूल के जनरल सेक्रेटरी एस. डी. चटृराज के द्वारा रविन्द्र नाथ टैगोर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्ग नृत्य- संगीत एवं कविता पाठ की गई।





कार्यक्रम को ऊंचाई तक पहुंचाने में मीता राहा, दीपा शाहा, जयंती, जीनिया, अनीशा, संगीता, दीपिका, अनुष्का, चैताली , पौशाली, रूना, रिया, पम्पा, अमित, काजल, सौमेन, देबजनी, प्राची आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई। समस्त कार्यक्रम रविन्द्र परिषद कार्यकारिणी समिति प्रवीण सरकार, सुनील दास, रंजीत आदि के देखरेख में सम्पन्न हुई।