प्रतिनिधि,बड़कागांव। बादम मैदान में बादम प्रीमियर लीग सीजन टू टूर्नामेंट का फाइनल मैच किंग्स इलेवन बादम और पल्सर 11 बादम के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर किंग्स एलेवन ने बल्लेबाजी का फैसला लिया । 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन बनाया ।पल्सर एकादश के लिए 103 रनों का लक्ष्य रखा पल्सर एलेवन इसका पीछा करते हुए सात विकेट खो कर 87 रन पर सिमट गया।





किंग्स इलेवन की ओर से दीपक सिंह ने 3 ओवर मे 10 रन दे कर 4 विकेट लिया, और अपने टीम को 15 रन से जीत दिलाया । किंग्स इलेवन की ओर से सबसे ज्यादा रन राजन ने 20 गेंदों में 32 रन बनाया और अनिल 12 गेंद खेलते हुए 20 रन अपने टीम को योगदान दिया वहीं पर पल्सर एकादश की ओर से आर्यन ने दो ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किया।





आजसु प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा और राजा खान के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को 12000 और 6000 का चेक पुरस्कार के रूप में दिया।