बाबा साहब अंबेडकर की मनाई गई 132वीं जयंती
युग पुरुष थे बाबा साहब अंबेडकर:विधायक
प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड में विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई।पिण्डारकोन में आयोजित कार्यक्रम में सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास,प्रमुख अनिता यादव शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बाबा साहब एक युग पुरुष थे।उनके विचारधारा पर समाज को चलने की जरूरत है।उन्होंने समाज से छुआ छूत, ऊंच नीच का भेदभाव मिटाया।दलित, शोषित,वंचितों को समाज मे ऊपर उठाने में उन्होंने संघर्ष किया।कई जगहों पर दिप प्रज्वलित कर तो कहीं उनके चित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम मनाई गई।प्रखंड के द्वारी,पांडेमहुआ, पाण्डेयबागी में बाबा साहब की जयंती धूम धाम से मनाया गया।
मौके पर मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,बसंत सिंह,सिकंदर रविदास, लालजी रविदास, दिगम्बर दास,दिनेश्वर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।





